दुनियाभर में छाया फिल्म 'स्त्री 2' का जादू
- कमाई पहुंची 400 करोड़ के पार
फिल्म 'स्त्री- 2' ने रिलीज होने के बाद पहले सप्ताह में ही वैश्विक स्तर 401 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं और इसका निर्माण 'मैडॉक फिल्म्स' के बैनर तले किया गया। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह 2018 में रिलीज हुई 'स्त्री' का अगला संस्करण है। इसमें अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार भी हैं।
निर्माण कंपनी 'मैडॉक फिल्म्स' के अनुसार, फिल्म ने एक सप्ताह में भारत में 342 करोड़ रुपये (सकल) और विदेश में 59 करोड़ रुपये (सकल) की कमाई की। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कंपनी ने अपने आधिकारिक खाते पर लिखा, 'स्त्री-2' ने भारत में बॉक्स आफिस पर 289.6 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की...दर्शकों, आपके प्यार के लिए धन्यवाद।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
