‘रेस 4’ से सलमान बाहर, सैफ अली खान की वापसी
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान फिल्म रेस 4 में काम करते नजर आ सकते हैं। रमेश तौरानी निर्मित रेस फ्रेंचाइजी के तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं। इनमें से रेस और रेस 2 में सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए थे, वहीं रेस 3 में सलमान खान नजर आए थे। सैफ अली खान को रेस 4 में फिर से कास्ट किया जा सकता है। रेस फ्रेंचाइजी की शुरुआत वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म रेस से हुई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ अक्षय खन्ना और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके बाद साल वर्ष 2013 में प्रदर्शित रेस 2 में सैफ अली खान और अनिल कपूर के साथ जॉन अब्राहम नजर आए।
वर्ष 2018 में रेस 3 में सलमान खान के साथ बॉबी देओल नजर आए थे। अब रेस 4 बनने की चर्चा जोरों पर है और इसमें सैफ मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। रेस 4 को लेकर निर्माता रमेश तौरानी की सैफ अली खान के साथ लंबे समय से बातचीत चल रही थी। कहा जा रहा है कि अब दोनों के बीच सहमति बन गई है। रमेश तौरानी अगले साल की पहली तिमाही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
