भोजपुर में सड़क दुर्घटना में एक हीं परिवार के पांच लोगों की मौत, तीन घायल
आरा, गुरुवार, 22 अगस्त 2024। बिहार में भोजपुर जिले के गजराजगंज क्षेत्र में गुरूवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक हीं परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार लोग गुरुवार की सुबह लोग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल से मां भवानी का दर्शन कर पटना लौट रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय उच्चपथ 922 पर बीबीगंज पासी खाना के समीप पुल के डिवाइडर से टकरा गयी।इस दुर्घटना में कार पर सवार पांच लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मृतकों की पहचान राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के अर्पणा बैंक कॉलोनी निवासी भूप नारायण पाठक (56), रेणु देवी (55), विपुल पाठक (26) अर्पिता पाठक (25) और हर्ष कुमार (03) के रूप में की गयी है। दुर्घटना में घायल खुशी कुमारी, मधु देवी और बेली कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
