केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़े ; यातायात प्रभावित
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 21 अगस्त 2024। केरल के कई जिलों में बुधवार तड़के भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए, विभिन्न हिस्सों में संपत्ति को नुकसान पहुंचा, यातायात प्रभावित हुआ तथा बिजली गुल हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह के समय इडुक्की, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिले में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने के साथ-साथ मध्यम से मूसलाधार वर्षा होने का पूर्वानुमान किया था।
संबंधित जिलों के प्रशासन ने बताया कि तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ने से कोट्टायम और अलप्पुझा के बीच रेल परिचालन अवरुद्ध हो गया। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि कोट्टायम जिले के विभिन्न हिस्सों में पेड़ गिर जाने के कारण अवरुद्ध हुए यातायात को बहाल करने के लिए अग्निशमन कर्मियों को भेजा गया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा कि प्रमुख सड़कों पर जलभराव और खराब दृश्यता की संभावना है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।
Similar Post
-
उद्धव ठाकरे का विधान परिषद में पुनः निर्वाचित होना महत्वपूर्ण : संजय राउत
मुंबई, शनिवार, 07 मार्च 2026। शिवसेना (उबाठा) ने गठबंधन की मजबूरि ...
-
समाजवादी पार्टी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थी : अखिलेश यादव
लखनऊ, शनिवार, 07 मार्च 2026। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को ...
-
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे
लखनऊ, शनिवार, 07 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव ...
