स्त्री-2 शामिल हुई 200 करोड़ के क्लब में
बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 , 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 14 अगस्त को रात साढ़े नौ बजे सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। फिल्म की कमाई के आंकड़े सैकनिल्क ने अपनी रिपोर्ट में जारी किए हैं। 14 अगस्त को पेड प्रिव्यू से स्त्री 2 ने 8.5 करोड़ रुपए की कमाई की। 15 अगस्त को स्त्री 2 ने 51.80 करोड़ रुपये, 16 अगस्त को 31.40 करोड़ रुपए, 17 अगस्त को 43.85 करोड़ रुपए और 18 अगस्त को अब तक के आंकड़ों के अनुसार 55.00 करोड़ रुपए की नेट कमाई की है। इस तरह फिल्म 190 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। ‘स्त्री 2 का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ ट्रेलर के व्यूज हुए 17.5 करोड़ के पार
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी और ‘ माइथ्री मूवी मेकर्स’ व &lsq ...
-
मां बगलामुखी के दरबार में पहुंची अभिनेत्री सेलिना जेटली, लगाई गुहार
अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी कठिन दौर ...
-
'लुटेरी दुल्हन' में पूजा गौर बनीं निडर इंस्पेक्टर
टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्रा पूजा ...
