'कल्कि 2898 एडी' OTT रिलीज डेट कंफर्म
ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी 22 अगस्त से हिंदी भाषा में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से कल्कि 2989 एडी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड ग्रास 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। सिनेमाघरों में राज करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। मेकर्स ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की ओटीटी रिलीज की तारीख की खुलासा कर दिया है। हिंदी में ओटीटी रिलीज का एलान मेकर्स की तरफ शनिवार को कर दिया गया है। कल्कि 2898 एडी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 22 अगस्त को हिंदी भाषा में स्ट्रीम कर दी जाएगी। नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर यह जानकारी दी गई है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
