दूसरे दिन थंगलान के कारोबार में आई गिरावट, वीकेंड में फिर आएगा उछाल
चियान विक्रम की फिल्म, 'थंगलान' साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल थी। इस 15 अगस्त 2024 को थंगलान सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'थंगलान' को इस मौके पर रिलीज हुई कई अन्य फिल्मों से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। बावजूद इसके चियान विक्रम की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत हुई। इस 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश हुआ था, जहां बॉलीवुड से स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो वहीं साउथ से भी डबल ईस्मार्ट, मिस्टर बच्चन, वाझा और थंगलान सहित 8 फिल्मों ने थिएटर में दस्तक दी। जहां बॉलीवुड से स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है तो वहीं साउथ फिल्मों में 'थंगलान' दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही। फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की।
हालांकि थंगलान के दूयरे दिन के कारोबार में गिरावट आई है। चियान विक्रम की फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो 'थंगलान' ने पहले दिन 13.3 करोड़ से खाता खोला था। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'तंगलान' ने रिलीज के दूसरे दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'थंगलान' की दो दिनों की कुल कमाई अब 17.30 करोड़ रुपये हो गई है। 'थंगलान' की कमाई में दूसरे दिन बेशक गिरावट देखी गई है लेकिन ये फिल्म दो दिन में ही 15 करोड़ का आंकड़ा पा कर चुकी है और अब ये 20 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर तेजी से बढ़ रही है। वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि एक्स्टेंडेड वीकेंड का फिल्म का फायदा मिलेगा और इसकी कमाई में उछाल आएगा।
पा. रंजीत द्वारा निर्देशित, 'थंगलान' एक पीरियड एक्शन सागा है जो ऐतिहासिक घटनाओं को माइथलॉजिकल एलिमेंट के साथ कवर करती है। फिल्म की कहानी 1850 के बैकग्राउंड पर सेट की गई है। फिल्म की कहानी उस समय की है जब ब्रिटिश अधिकारियों ने आदिवासियों के एक समूह को सोने की खान को खोजने के लिए एक बंजर एरिया में भेजा था जिसे कोलार गोल्ड फील्ड कहा जाता था। फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें चियान विक्रम के अलावा मालविका मोहनन, पार्वती तिरुवोतु और पसुपति प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Similar Post
-
युवराज सिंह की बायोपिक में काम करना चाहते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रि ...
-
केजीएफ स्टार यश को पत्नी राधिका पंडित ने कहा, हर दिन मुझे चुनने के लिए धन्यवाद
राधिका पंडित ने अपने पति, रॉकिंग स्टार यश के लिए एक बेहद निजी और भावु ...
-
तिहाड़ जेल से अभिनेता राजपाल यादव रिहा
अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर निकलन ...
