स्त्री-2 के आगे फीकी पड़ी अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा
बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।
स्त्री 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। 14 अगस्त को पेड प्रिव्यू से स्त्री 2 ने 8.35 करोड़ रुपए की कमाई की। स्त्री 2 ने 15 अगस्त को करीब 46 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। इस तरह स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। स्त्री 2 के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में और जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में स्त्री 2 ने इन दोनों फिल्मों को मात दे दी है।
फिल्म खेल खेल में ने पहले दिन करीब 5 करोड़ का बिजनेस किया है, वहीं वेदा ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया है। स्त्री 2 ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड बना डाला है। स्त्री 2 ने 46 करोड़ रुपए की महाबंपर ओपनिंग की और 2024 की हिंदी की सबसे बड़ी ओपनर बनी। ‘स्त्री 2 का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।
Similar Post
-
युवराज सिंह की बायोपिक में काम करना चाहते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रि ...
-
केजीएफ स्टार यश को पत्नी राधिका पंडित ने कहा, हर दिन मुझे चुनने के लिए धन्यवाद
राधिका पंडित ने अपने पति, रॉकिंग स्टार यश के लिए एक बेहद निजी और भावु ...
-
तिहाड़ जेल से अभिनेता राजपाल यादव रिहा
अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर निकलन ...
