6 सितंबर को सिनेमाघरों में लगेगी ‘Emergency’, लांच हुआ ट्रेलर
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर लांच हो गया है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर भी ट्रेलर को शेयर किया है। ट्रेलर की शुरुआत से ही जोश भरा है। फिल्म में कंगना रनौत बतौर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं। फिल्म में 1975 में लगाए गए आपातकाल और उनके काम पर उंगली उठाने वाले सीन की भरमार है। वहीं, ट्रेलर लांच से पहले कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट जारी किया है। पोस्ट में कंगना ने लिखा, ‘बड़ी स्क्रिन पर फिल्म देखने के आइडिया के कॉन्स्पेशन से, फिल्ममेकर होने से बड़ी कोई चीज नहीं है, आज बेहद खास दिन है, क्योंकि आज मेरे डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है, खुश हूं अपना काम आप सभी को दिखाने के लिए, फिल्म में आपकी भागीदारी का इंतजार है, इससे ज्यादा कुछ और नहीं चाहिए, बतौर स्टोरी टेलर मेरे दुनिया में आपका स्वागत है, ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को रिलीज होगी’।’
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
