‘स्त्री-2’ ने एडवांस बुकिंग से एक दिन में कमाए तीन करोड़
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ को रिलीज होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। फिल्म 14 अगस्त को पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ‘स्त्री 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और फिल्म ने पहले दिन के एडवांस बुकिंग के लिए एक दिन में ही तीन करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने अब तक 92 हजार से ज्यादा टिकट बेच लिए हैं। इस तरह फिल्म ने रिलीज से पहले ही 3.08 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ‘स्त्री 2’ साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म पर्दे पर आने के लिए तैयार है।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ ट्रेलर के व्यूज हुए 17.5 करोड़ के पार
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी और ‘ माइथ्री मूवी मेकर्स’ व &lsq ...
-
मां बगलामुखी के दरबार में पहुंची अभिनेत्री सेलिना जेटली, लगाई गुहार
अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी कठिन दौर ...
-
'लुटेरी दुल्हन' में पूजा गौर बनीं निडर इंस्पेक्टर
टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्रा पूजा ...
