बाहरी दिल्ली में जींस बनाने की फैक्टरी में लगी आग
नई दिल्ली, सोमवार, 12 अगस्त 2024। बाहरी दिल्ली के बादली औद्योगिक क्षेत्र में जींस बनाने की एक फैक्टरी में सोमवार की सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के संबंध में सुबह सात बजे फोन से सूचना मिली जिसके बाद 15 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि तीन मंजिला इमारत के भूतल पर लगी आग पर पांच घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कपड़े और ‘फर्नीचर’ समेत कई सामान आग में जल गए। उन्होंने बताया कि शीतलन कार्य किया गया। अधिकारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
