हरियाणा का शूटर दिल्ली से गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 11 अगस्त 2024। दिल्ली पुलिस ने यहां छावला इलाके से हरियाणा के 24 वर्षीय एक शूटर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रोहतक का आरोपी अंकित (24) सात आपराधिक मामलों में कथित तौर पर संलिप्त है और उसकी गिरफ्तारी से सोनीपत में एक हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गयी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसके पास से तीन पिस्तौल, एक ‘सिंगल-शॉट’ पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (अपराध शाखा) अमित गोयल ने बताया कि जुलाई में अंकित ने अपने साथियों के साथ एक पुरानी दुश्मनी को लेकर सोनीपत में जयपाल पर कथित तौर पर 10 गोलियां चलायी थीं। गोयल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अंकित छावला इलाके में आएगा। इसके बाद एक दल गठित किया गया जिसने इलाके में छापा मारा और अंकित को पकड़ लिया। गोयल ने बताया कि उसके खिलाफ दिल्ली तथा हरियाणा के विभिन्न पुलिस थानों में हत्या के प्रयास और स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून तथा शस्त्र कानून के तहत मामलों में कम से कम सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
