आदिवासियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध: ममता
कोलकाता, शुक्रवार, 09 अगस्त 2024। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समुदाय के लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बनर्जी इस अवसर पर झारग्राम जिले में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। बनर्जी ने सोशल मीडिया के मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी आदिवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बांग्ला में हम इस दिन को ‘आदिवासी दिवस’ के रूप में मनाते हैं। इस दिन हम अपने समाज और पर्यावरण के लिए अपने आदिवासी भाइयों के अमूल्य योगदान का सम्मान करते हैं और पूरे राज्य में उनकी जीवंत परंपराओं, कला और विरासत का जश्न मनाते हैं। मैं आज झारग्राम में आदिवासी दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थित रहूंगी।’’ बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार आदिवासी समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक अलग विभाग बनाया गया है और कई विकास बोर्ड गठित किए गए हैं।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
