परवीन बॉबी का किरदार निभाएंगी तृप्ति डिमरी
बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी सिल्वर स्क्रीन पर परवीन बॉबी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। तृप्ति डिमरी फिल्म एनिमल के बाद बैड न्यूज में नजर आई हैं। चर्चा है कि तृप्ति डिमरी परवीन बॉबी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं। परवीन बॉबी की बायोपिक को लेकर भी लंबे वक्त से चर्चा है। यह फिल्म लेखिका करिश्मा उपाध्याय द्वारा लिखित उनकी जीवनी परवीन बाबी: ए लाइफ पर आधारित होगी। फिल्म में तृप्ति परवीन बॉबी की भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं। पहले इस किरदार को अदा करने को लेकर उर्वशी रौतेला का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब तृप्ति के नाम की चर्चा है। तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्मों में कार्तिक आर्यन के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 और राजकुमार राव के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ शामिल है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
