ममता बनर्जी बुद्धदेव भट्टाचार्य के घर गईं
कोलकाता, गुरुवार, 08 अगस्त 2024। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने पूर्ववर्ती बुद्धदेव भट्टाचार्य के आवास पर पहुंचीं। भट्टाचार्य का बृहस्पतिवार को सुबह निधन हो गया था। ममता ने इससे पहले भट्टाचार्य के निधन पर दुख और शोक व्यक्त किया। भट्टाचार्य वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी मीरा और बेटी सुचेतन हैं। ममता दक्षिण कोलकाता के पाम एवेन्यू में भट्टाचार्य के दो कमरों वाले सरकारी अपार्टमेंट में गईं। जब भट्टाचार्य बीमार थे, तब भी ममता उनसे मिलने कई बार गई थीं।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। मैं उन्हें पिछले कई दशकों से जानती थी और पिछले कुछ वर्षों में जब वह बीमार थे और घर पर थे तब मैंने उनसे कई बार मुलाकात की थी। दुख की इस घड़ी में मीरा दी और सुचेतन के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’’ वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस, माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम और पार्टी के कई अन्य नेता भी भट्टाचार्य के आवास पर गए। कई पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग भट्टाचार्य के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास के पास एकत्र हुए।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
