जम्मू कश्मीर में सेना ने संदिग्ध हरकत देखते ही की गोलीबारी
जम्मू, सोमवार, 05 अगस्त 2024। जम्मू के अखनूर और सुंदरबनी इलाकों में दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियां देखने पर सेना के जवानों ने गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि आधी रात के दौरान अखनूर के बट्टल सेक्टर और सुंदरबनी सेक्टर में संदिग्धों की हरकत देखकर सेना के जवानों ने कुछ राउंड फायरिंग की। सूत्रों ने कहा, ' गोलीबारी जवाबी कार्रवाई के रूप में नहीं की गई और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। सोमवार को अनुच्छेद 370 हटाए जाने की पांचवीं वर्षगांठ के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
