सना मकबूल ने जीती बिग बॉस की ट्रॉफी
मॉडल और अभिनेत्री सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की विजेता बन गई हैं। रणवीर शौरी, सना मकबूल , साई केतन राव, नेजी और कृतिका मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 5 फाइनालिस्ट में शामिल थे।सना मकबूल ने नेजी को हराते हुए बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस शो के ग्रैंड फिनाले में होस्ट अनिल कपूर ने सना का हाथ उठाते हुए उन्हें विजेता घोषित किया। ट्रॉफी के साथ सना ने 25 लाख रुपए की प्राइज मनी भी जीती है।
सना मकबूल की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी जीत की बधाई दे रहा है। सना मकबूल ने कहा,मैं यहां जीतने के लिए आई थी और मैंने जीत हासिल की।मुझे प्यार करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने मुझे जिद्दी सना से जिद्दी विजेता सना में बदल दिया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
