100 रुपए में मिलेगा कल्कि 2898 एडी का टिकट
ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी का टिकट सिनेप्रेमियों को 100 रुपए में मिलेगा। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वल्र्डवाइड 1100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। कल्कि 2898 एडी के मेकर्स एक स्पेशल ऑफर लेकर आ गए हैं। मेकर्स ने दर्शकों को फिल्म की टिकट का प्राइज कम करके तोहफा दे दिया है। कल्कि 2898 एडी के मेकर्स एक नया ऑफर लेकर आए हैं जो एक हफ्ते तक चलने वाला है। कल्कि 2898 एडी के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट की है कि 02 अगस्त से एक हफ्ते तक कल्कि को सिर्फ 100 रुपएमें देखा जा सकता है।
Similar Post
-
युवराज सिंह की बायोपिक में काम करना चाहते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रि ...
-
केजीएफ स्टार यश को पत्नी राधिका पंडित ने कहा, हर दिन मुझे चुनने के लिए धन्यवाद
राधिका पंडित ने अपने पति, रॉकिंग स्टार यश के लिए एक बेहद निजी और भावु ...
-
तिहाड़ जेल से अभिनेता राजपाल यादव रिहा
अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर निकलन ...
