अरुणाचल प्रदेश के लोहित में म्यामां के तीन नागरिक गिरफ्तार
ईटानगर, शनिवार, 03 अगस्त 2024। अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में म्यामां के तीन नागरिकों को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुम्मे अमो ने बताया कि काथन गांव से शुक्रवार दोपहर तीन बजे इन तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अदेह सादी लिसु (25), अखी योहा लिसु (22) और न्ग्वाफटा लिसु (20) के रूप में हुई है। ये सभी म्यामां के पुताओ जिले के सागो गांव के रहने वाले हैं। अधीक्षक ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर वाकरो पुलिस थाने लाया गया है, जहां एसआईबी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी), एसबी और पुलिस पूछताछ करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा अंदेशा है कि वे निर्दोष हैं और शिकार करते हुए अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए। अमो ने बताया कि उनके पास से एक 5.56 राइफल, 7.62 मिमी बैरल वाली बंदूक, 26 कारतूस, छह खाली कारतूस तथा चीनी और भारतीय मुद्राएं जब्त की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुम्मे अमो ने बताया कि म्यामां के तीन नागरिकों के खिलाफ विदेशी अधिनियम, पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
