बैड न्यूज हिट, कमाई 100 करोड़ रुपए पार
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज ने वल्र्डवाइड ग्रास 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म बैड न्यूज एक रोम-कॉम ड्रामा है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला है, जिसके चलते इसने अच्छा कलेक्शन भी किया है। बैड न्यूज की कहानी हीट्रोपैटर्नल सुपरफेकेंडेशन नाम की एक दुर्लभ गर्भावस्था पर आधारित है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें जुड़वां बच्चे एक ही मां की कोख से पैदा होते हैं, लेकिन उनके पिता अलग-अलग होते हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने भारत में ग्रास 66.5 करोड़, जबकि विदेश में 34 करोड़ की कमाई की है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
