जम्मू कश्मीर के नेता उस्मान मजीद ने छोड़ी ‘अपनी पार्टी’
श्रीनगर, शुक्रवार, 02 अगस्त 2024। जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री एवं ‘अपनी पार्टी’ के उपाध्यक्ष उस्मान मजीद ने पार्टी से नाता तोड़ लिया और आरोप लगाया है कि ‘‘सबसे युवा क्षेत्रीय संगठन’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारों पर काम कर रहा है। मजीद ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैंने ‘अपनी पार्टी’ से नाता तोड़ लिया है। लेकिन यह स्पष्ट है कि वे भाजपा से मिले हैं। हमने चुनावों में देखा है कि उनका भाजपा के साथ तालमेल है।’’
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग ‘‘भाजपा के अल्पसंख्यक विरोधी रुख’’ के खिलाफ हैं इसलिए उन्होंने ‘अपनी पार्टी’ से नाता तोड़ने का फैसला किया है। राजनीतिक भविष्य के बारे में पूछे जाने पर मजीद ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से परामर्श करने के बाद निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ बांदीपोरा के हितों को सर्वोपरि रखते हुए समय आने पर निर्णय लिया जाएगा।’’ बांदीपोरा से दो बार विधायक रह चुके मजीद 2020 में कांग्रेस से इस्तीफा देकर ‘अपनी पार्टी’ में शामिल हो गए थे। वह पहली बार 2002 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे और विधायक निर्वाचित हुए थे।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
