संसद भवन में जलभराव पर लोकसभा सचिवालय का स्पष्टीकरण
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अगस्त 2024। लोकसभा सचिवालय ने नये संसद भवन की सुदृढ़ता को लेकर मीडिया रिपोर्ट में व्यक्त किये जा रहे संदेह को खारिज करते हुये गुरुवार को कहा कि भारी बारिश के दौरान भवन की लॉबी के ऊपर ग्लास डोम्स को फिक्स करने के लिये इस्तेमाल किया जाने वाला एडहेसिव के थोड़ा हट जाने के कारण लॉबी में पानी का मामूली रिसाव हो गया था। सचिवालय के सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर यह भी देखा गया कि नये संसद भवन के मकर द्वार एवं उसके आसपास जलभराव हो गया था।
उल्लेखनीय है कि ग्रीन पार्लियामेंट हरित संसद की संकल्पना के अनुसरण में नये संसद भवन की लॉबी सहित भवन के कई हिस्सों में ग्लास डोम्स लगाये गये हैं, जिससे संसद के दैनिक कामकाज में प्रचुर प्राकृतिक रोशनी का उपयोग किया जा सके। सूत्रों के अनुसार बुधवार को हुई भारी बारिश के दौरान, भवन की लॉबी के ऊपर ग्लास डोम्स को फिक्स करने के लिये इस्तेमाल किया जाने वाला एडहेसिव थोड़ा हट गया, जिससे लॉबी में पानी का मामूली रिसाव हो गया। समस्या का हालांकि समय पर पता चल गया और तुरंत आवश्यक उपाय किये गये। इसके बाद पानी का कोई और रिसाव नहीं देखा गया। इसी तरह मकर द्वार के सामने जमा पानी भी तेजी से ड्रेनेज प्रणाली के द्वारा निकल गया।
Similar Post
-
मान ने भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्यों के संबंध में राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने के लिए समय मांगा
चंडीगढ़, शनिवार, 25 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारती ...
-
रोहिणी में चार मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शनिवार, 25 अप्रैल 2026। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 इला ...
-
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन कोडईकनाल रवाना हुए
चेन्नई, शनिवार, 25 अप्रैल 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स ...
