बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा

img

कोलकाता, बुधवार, 31 जुलाई 2024। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेल मंडल में रंगापानी स्टेशन के पास बुधवार को एक मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सब्यसाची डे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मालगाड़ी का खाली पेट्रोलियम डिब्बा रंगापानी की ओर जा रहा था। पूवार्ह्न 11 बज कर 45 मिनट पर वह पटरी से उतर गया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रेल यातायात में कोई व्यवधान नहीं हुआ है। डे ने बताया कि रेलवे कर्मियों ने पटरी से उतरे डिब्बे को तुरंत हटाकर पटरी खाली कर दी, ताकि अन्य रेलगाड़ियों के संचालन में व्यवधान न हो। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर 17 जून को सियालदह जा रही कंचनजंघा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में रेलगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए और 10 लोगों की मौत हो गई थी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement