वायनाड में भूस्खलन के कारण हुई लोगों की मौत से दुखी हूं: येचुरी
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 जुलाई 2024। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के कारण हुई लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया और केंद्र से राज्य को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। अधिकारियों के अनुसार केरल के पर्वतीय वायनाड जिले में मंगलवार तड़के कई जगहों पर भारी बारिश के बाद हुईं भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गयी है। मलबे में सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
येचुरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘केरल के वायनाड में हुई भीषण भूस्खलन की घटना में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु से गहरे दुख और पीड़ा में हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केरल के लोग हमेशा राष्ट्रीय आपदाओं की चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होकर आगे आए हैं। केंद्र सरकार को राज्य सरकार के प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि और जनहानि न हो।’’ प्राधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित इलाकों में मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा गांव शामिल हैं।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
