बनाएं ''स्वीट रायता''

सामग्री
- दही
- चीनी
- घी
- नारियल पाउडर
- किशमिश
- चिरौंजी
- इलायची
विधि
- मखाने का रायता बनाने के लिए सबसे पहले आपको ताजा दही लेना है।
- इस दही को अच्छी तरह से फेंट लेना है और इसमें चीनी मिला देना है और फ्रिज में रखना है।
- अब एक कढ़ाई में घी डालकर मखाने को क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लीजिए।
- अब इस मिश्रण में नारियल पाउडर और 10 से 15 चिरौंजी और थोड़ा सा किशमिश मिला दीजिए।
- सभी चीजों को हल्का सा रोस्ट कर लीजिए और दही का तड़का लगाकर सभी को एक साथ मिला दीजिए।
- दही में टेस्ट लाने के लिए आपको इलायची भी डालना है इससे स्वाद अच्छा आता है।
- इस तरह से आपका रायता तैयार हो जाएगा अब आप इसके ऊपर क्रिस्पी मखाने डाल दीजिए और मेहमानों को और परिवार वाले को सर्व कीजिए।

