भूल भुलैया 3 के बाद कार्तिक की एक और कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वो-2
कबीर खान के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन अभिनीत चंदू चैम्पियन एक बेहतरीन फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी। 150 करोड़ से ज्यादा के भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 70 करोड़ का कारोबार करने में सफलता मिली। कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म के किरदार के लिए जबरदस्त मेहनत की थी, लेकिन फिर भी लगा कि वो इस किरदार के लिए मिसफिट थे। इसी के चलते इस फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली।
अब चंदू चैंपियन के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी चर्चाओं का कारण अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म भूल भुलैया 3 नहीं है अपितु उनकी चर्चा वर्ष 2019 में प्रदर्शित हुई और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही फिल्म पति पत्नी और वो के सीक्वल को लेकर हो रही है, जिसके लिए उन्होंने इसके निर्माताओं को हामी भर दी है। कार्तिक अब एक बार फिर कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं। पति पत्नी और वो 2 नाम से बन रही इस फिल्म के लिए उनके हामी भरते ही निर्माताओं ने इसे जल्द शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं।
कार्तिक अपनी हिट कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने प्यार का पंचनाम फ्रेंचाइजी, सोनू के टीटू की स्वीटी, पति पत्नी और वो, लुका छुपी और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। इन दिनों वह भूल भुलैया 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
Similar Post
-
ऋतिक रोशन ने 'रामायण' से जुड़े वीएफएक्स को लेकर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया दी
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' मे ...
-
फिल्म 'धुरंधर' ने मुझे प्रसिद्धि दिलाई : अभिनेता बिमल ओबेरॉय
तीन दशकों तक संघर्ष, असफलताओं और खुद पर लगातार मेहनत करने के बाद आखि ...
-
राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर आउट
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'टोस्ट ...
