सेना प्रमुख द्विवेदी ने नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों का दौरा किया
श्रीनगर, गुरुवार, 25 जुलाई 2024। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने घुसपैठ रोधी और आतंकवाद रोधी अभियानों में शामिल बलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बहस्पतिवार को कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों का दौरा किया। सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाद में सेना प्रमुख कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती समारोह में भाग लेने के लिए कारगिल के लिए रवाना हुए। बुधवार को यहां पहुंचने के बाद जनरल द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, उत्तरी कमान के प्रमुख, चिनार कोर के कमांडर, चिनार कोर के अन्य अफसरों व जवानों के अलावा गणमान्य लोगों के साथ कुपवाड़ा में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए नायक दिलावर खान को श्रद्धांजलि दी।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
