फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग शुरू
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग स्कॉटलैंड में शुरू हो गई है। वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल बनाया जा रहा है। सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग स्कॉटलैंड में शुरू हो गई है। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और मृणाल ठाकुर की मुख्य भूमिका होगी। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के सेट से मृणाल ठाकुर की एक फोटो सामने आई है। फोटो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां बारात का सीक्वेंस शूट किया जा रहा है। मृणाल पंजाबी कुड़ी के लुक में बारात में ढ़ोल बजाकर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ में कई और डांसर्स भी मौजूद हैं। कहा जा रहा है इस फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में 50 दिनों तक चलेगी।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
