नेपाल में विमान दुर्घटना में 18 लोगों की मौत
काठमांडू, बुधवार, 24 जुलाई 2024। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज पूर्वाह्न एक विमान के रनवे से फिसल जाने के कारण हुयी दुर्घटना में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शौर्य एयरलाइन्स का यह 9एन-एएमई (सीआरजे 200) विमान काठमांडू से पोखरा जाने वाला था। विमान में पायलट सहित 19 लोग सवार थे जिनमें अधिकतर एयरलाइन के तकनीकी कर्मचारी थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार करीब 11 बजे विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिये आया, जैसे ही विमान ने गति पकड़ी अचानक वह एक ओर झुक गया और उसका डैना जमीन से टकरा गया और इसी के साथ विमान में आग लग गयी। आग की लपटों में घिरा तेज रफ्तार विमान रनवे से फिसलकर दाहिनी ओर एक खाई में जा गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद ही हवाई अड्डे पर मौजूद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। विमान के कप्तान मनीष शाक्य को घायलावस्था में निकाल कर एक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। टीआईए के प्रवक्ता सुभाष झा ने इस बात की पुष्टि की कि दुर्घटनास्थल से 18 शव बरामद कर लिये गये हैं।
Similar Post
-
यूएई ने जहाजों पर हमलों के बाद ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय संबंध तोड़े
अबू धाबी/तेहरान, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। संयुक्त अरब अमीरात (यूए ...
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
