सीबीआई को 951 करोड़ रुपये का आवंटन
नई दिल्ली, मंगलवार, 23 जुलाई 2024। केंद्र सरकार ने मंगलवार को घोषित वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में देश की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को 951 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए हैं, जिसमें पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 1.79 प्रतिशत की मामूली गिरावट हुई है। एजेंसी को 2023-24 के संशोधित बजट अनुमान में अपने कामकाज के प्रबंधन के लिए 968.86 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को पेश बजट दस्तावेज के अनुसार, सरकार ने 2024-25 के लिए एजेंसी को 951.46 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
बजट दस्तावेज के अनुसार यह प्रावधान एजेंसी के संस्थापन संबंधी व्यय के लिए है, जिसे लोक सेवकों, निजी व्यक्तियों, प्रतिष्ठानों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों की जांच और अभियोजन का काम सौंपा गया है। बजट दस्तावेज में कहा गया है कि सीबीआई के आवंटन में उसके प्रशिक्षण केंद्रों का आधुनिकीकरण, तकनीकी और फोरेंसिक सहायता इकाइयों की स्थापना, व्यापक आधुनिकीकरण और सीबीआई के लिए भूमि की खरीद/कार्यालय/आवास भवनों का निर्माण जैसी विभिन्न परियोजनाओं के लिए प्रावधान भी शामिल हैं।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
