बैड न्यूज ने 3 दिन में कमा लिए 30 करोड़
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज ने भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड के दौरान करीब 30 करोड़ की कमाई कर ली है। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म बैड न्यूज एक रोम-कॉम ड्रामा है। फिल्म बैड न्यूज को जहां फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। फिल्म बैड न्यूज ने पहले दिन 8.3 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी। दूसरे दिन बैड न्यूज ने 10.25 करोड़ रुपए की कमाई की। तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 11.15 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म बैड न्यूज ने अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में करीब 30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
