खडगे ने की ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति भंग
नई दिल्ली, रविवार, 21 जुलाई 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति को पूरी तरह से भंग कर दिया है और जिला अध्यक्षों को नए अध्यक्ष की घोषणा होने तक कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बने रहने को कहा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री खडगे में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस को भंग कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस भंग करने के फैसले की घोषणा उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से अनुमोदित एक पत्र के माध्यम से की है। उन्होंने कहा, ''प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उसके पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य, जिला, ब्लॉक तथा मंडल कांग्रेस पार्टी के सहयोगी संगठनों को पूरी तरह से भंग कर दिया गया है। पार्टी नेता ने कहा कि जिला अध्यक्षों को अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करने के लिए कहा गया है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
