ममता बनर्जी से उनके आवास पर मिले अखिलेश यादव
कोलकाता, रविवार, 21 जुलाई 2024। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी से दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। टीएमसी सूत्रों ने यह जानकारी दी। अखिलेश रविवार को मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की ‘शहीद दिवस’ रैली में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। टीएमसी सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
