देवा की रिलीज डेट आई सामने
शाहिद कपूर एक और एक्शन पैक्ड फिल्म के साथ पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। शाहिद कपूर 'देवा' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बाद से वो किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं, ऐसे में इस अपकमिंग फिल्म ने उनके प्रशंसकों को बेसब्र किया है। यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने रिलीड डेट के साथ शाहिद कपूर का लुक भी रिवील कर दिया है। जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर देवा का निर्माण कर रहे हैं।
सामने आए पोस्ट में शाहिद कपूर ने अपनी एक तस्वीर दिखाई है, जिसमें वो बुलेट प्रूफ जैकेट पहने दिख रहे हैं। उनके हाथ में बंदूक है, जिसे देखकर जाहिर हो रहा है कि वो किसी घटना स्थल पर जहां फायरिंग हो रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'देवा के रोमांच का अनुभव करें, क्योंकि यह पावर-पैक एक्शन थ्रिलर 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी!' शाहिद कपूर के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं।
देवा का निर्देशन प्रशंसित मलयालम फिल्म निर्देशक रोशन एंड्रयूज ने किया है और इसका निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। देवा रोमांच, ड्रामा और एक्शन पैक्ड फिल्म है। ये फिल्म एक रोलर-कोस्टर राइड का वादा करती है। शाहिद कपूर एक शानदार लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जबकि पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका में प्रमुख महिला हैं। बता दें, शाहिद कपूर हिट फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में आखिरी बार नजर आए थे। इसके अलावा वो वेब सीरीज 'फर्जी' में भी दिखे थे। ये सीरीज भी लोगों को काफी पसंद आई थी और अब इसके दूसरे सीजन का फैंस को इंतजार है। अभिनेता फिलहाल अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।
Similar Post
-
2027 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर प्रियंका चोपड़ा क्रेजी
एस. एस. राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे दूरदर्शी और प्रभावशाली फिल्म ...
-
'मेरे पास फिल्मों के ऑफर आते रहते हैं', एक्टिंग डेब्यू के सवाल पर अमृता फडणवीस
प्लेबैक सिंगर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत् ...
-
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ऑपरेशन सिंदूर पर बनाएंगे फिल्म
द कश्मीर फाइल्स और द वैक्सीन वॉर जैसी फिल्में बना चुके फिल्ममेकर वि ...
