कंगुवा में सूर्या के तीन अवतार
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या अपनी आने वाली फिल्म कंगुवा में तीन अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। स्टूडियो ग्रीन के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म कंगुवा का निर्देशन शिवा ने किया है। इस फिल्म में सूर्या बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में अपनी भूमिका के लिए सूर्या ने काफी बदलाव किए हैं।
हर एक किरदार का लुक अलग होगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया है और यह फिल्म की कहानी में एक अलग तरह का रोमांच लाएगा। मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपट्र्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है। स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है, जिससे फिल्म को बड़े लेवल पर दुनिया भर में रिलीज किया जा सके। फिल्म कंगुवा 10 अक्तूबर, 2024 को रिलीज होगी।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ ट्रेलर के व्यूज हुए 17.5 करोड़ के पार
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी और ‘ माइथ्री मूवी मेकर्स’ व &lsq ...
-
मां बगलामुखी के दरबार में पहुंची अभिनेत्री सेलिना जेटली, लगाई गुहार
अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी कठिन दौर ...
-
'लुटेरी दुल्हन' में पूजा गौर बनीं निडर इंस्पेक्टर
टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्रा पूजा ...
