‘रेस 4’ को लेकर आया बड़ा अपडेट
- सैफ-सलमान की जोड़ी दिखेगी एक साथ!
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सैफ अली खान ‘रेस 4’ में काम करते नजर आ सकते हैं। ‘रेस’ एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसके अभी तक 3 पार्ट आ चुके हैं। फिल्म के पहले दो पार्ट में सैफ अली खान ने लीड रोल निभाया था और रेस 3 में सलमान खान नजर आए थे। अब इसके चौथे पार्ट यानी ‘रेस 4’ पर काम किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने ‘रेस 4’ की शूटिंग और अन्य जानकारी शेयर की थी।
कहा जा रहा है कि ‘रेस 4’ में सलमान खान और सैफ अली खान नजर आ सकते हैं। दोनों कलाकार इस फिल्म में एक साथ काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अभी उन्होंने स्क्रिप्ट पर मंजूरी नहीं दी है। यदि इस फिल्म में दोनों एक्टर्स ऑफिशियल तौर पर काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं तो ऐसा पहली बार होगा जब बॉलीवुड के ये दोनों सितारे रेस फ्रेंचाइजी में साथ दिखाई देंगे। निखिल आडवाणी रेस 4 को निर्देशित करेंगे।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
