गुजरात : सूरत में मादक पदार्थ निर्माण इकाई का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार
अहमदाबाद, गुरुवार, 18 जुलाई 2024। गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सूरत शहर के बाहरी इलाके में एक ‘मेफेड्रोन’(मादक पदार्थ) निर्माण इकाई का भंडाफोड़ कर 51.4 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ और कच्चा माल जब्त किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एटीएस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस सिलसिले में सुनील यादव, विजय गजेरा और हरेश कोराट को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कहा गया कि जांच में पाया गया कि तीनों ने सूरत जिले के पलसाना तालुका के करेली गांव में 20,000 रुपये मासिक पर एक औद्योगिक इकाई किराए पर ली हुई थी जहां वे विभिन्न सामग्री का उपयोग करके मेफेड्रोन बनाने थे। विज्ञप्ति में कहा गया कि एटीएस अधिकारियों को हाल ही में सूचना मिली कि यादव, गजेरा और कोराट करेली स्थित इकाई में मेफेड्रोन बनाने और उसे मुंबई निवासी सलीम सैयद को बेचने में संलिप्त हैं।
इसमें कहा गया कि सूचना के बाद एटीएस की एक टीम ने बुधवार रात करेली के दर्शन औद्योगिक क्षेत्र में इकाई पर छापा मारा और यादव तथा गजेरा को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि कोराट को तड़के जूनागढ़ में एक स्थान से गिरफ्तार किया गया। विज्ञप्ति में बताया गया कि एटीएस ने छापेमारी के बाद इकाई को सील कर दिया, जहां से चार किलोग्राम मेफेड्रोन और 31.4 किलोग्राम कच्चा माल बरामद किया गया, जिसकी कीमत 51.4 करोड़ रुपये है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश के चंबा में एसयूवी खाई में गिरी, सात लोगों की मौत
चंबा, गुरुवार, 18 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मसरूं ...
-
प्रधान ने नीट -यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 18 जून 2026। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद ...
-
अखिलेश यादव का ओपी राजभर पर पलटवार, कहा- ‘मंत्री नहीं अफवाह मंत्री हैं’
लखनऊ, गुरुवार, 18 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश ...
