वॉर 2 में कियारा आडवाणी खुफिया एजेंट
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी फिल्म वॉर 2 में खुफिया एजेंसी के एजेंट का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। वर्ष 2019 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फैंस इस फिल्म के सेकेंड पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। वॉर-2 में ऋतिक रोशन के साथ साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आएंगे।
फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने वॉर 2 के फस्र्ट शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में मार्च के महीने से शुरू की थी। दोनों ने मई के महीने में वॉर 2 के फस्र्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली थी। वॉर 2 के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में होगी, जहां एक्शन सीन्स की शूटिंग होगी। इस शूटिंग में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा भी होंगी। कहा जा रहा है कि कियारा आडवाणी वॉर 2 खुफिया एजेंसी से जुड़े किसी एजेंट की भूमिका निभा सकती हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
