फिल्म 'उलझ' का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म उलझ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।फिल्म उलझ में जाह्नवी कपूर के किरदार का नाम सुहाना भाटिया है, जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी होती हैं और उन्हें सबसे युवा डिप्टी हाई कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया जाता है। हालांकि, ट्रेलर में ये मुद्दा उठ जाता है कि उनके अपॉइंटमेंट में नेपोटिज्म का काफी बड़ा हाथ है, क्योंकि वह एक बड़े खानदान से ताल्लुक रखती हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे लंदन की एंबेसी में एक खबरी होता है, जिसकी वजह से हर मौजूदा शख्स शक के घेरे में होता है। जिसके बाद जाह्नवी कपूर उस खबरी को ढूंढने के लिए एड़ी से चोटी का दम लगाती हैं और खुद ही उनके जाल में फंस जाती हैं। जंगली पिक्चर्स प्रस्तुत,सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी फिल्म उल्झ में जाह्नवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया, मियांग चेंग भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 02 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
