‘किंग’ में विलेन बनेंगे अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन फिल्म किंग में विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं। सिद्धार्थ आनंद की कंपनी मारफ्लिक्स पिक्चर्स और शाहरुख खान की होम प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की आने वाली फिल्म ‘किंग’ में शाहरूख खान और उनकी बेटी सुहाना की मुख्य भूमिका है। चर्चा है कि फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन की भी एंट्री हो गई है। फिल्म किंग का निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे। फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक बच्चन विलेन बनने जा रहे हैं। अभिषेक बच्चन औऱ शाहरुख खान इसके पहले ‘कभी अलविदा न कहना’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग की तैयारियां इन दिनों लंदन में तेजी से चल रही हैं। फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग नवंबर महीने में शुरू होगी और यह फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।
Similar Post
-
ऋतिक रोशन ने 'रामायण' से जुड़े वीएफएक्स को लेकर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया दी
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' मे ...
-
फिल्म 'धुरंधर' ने मुझे प्रसिद्धि दिलाई : अभिनेता बिमल ओबेरॉय
तीन दशकों तक संघर्ष, असफलताओं और खुद पर लगातार मेहनत करने के बाद आखि ...
-
राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर आउट
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'टोस्ट ...
