रवि तेजा के साथ काम करेंगी उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला दक्षिण भारतीय अभिनेता रवि तेजा के साथ फिल्म प्रजाला मनीषी में काम करती नजर आ सकती हैं। प्रजाला मनीषी एक हाई-वोल्टेज मास एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। प्रोडक्शन हाउस, पीपल मीडिया फैक्ट्ररी इस प्रोजेक्ट का निर्माण करेगा। यह फिल्म एक दमदार मास एंटरटेनर होगी। फिल्म में रवि तेजा, उर्वशी रौतेला और डिंपल हयाती मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म प्रजाला मनीषी को बहुत बड़े बजट में बनाया जाएगा। रवि तेजा, हरीश शंकर की मिस्टर बच्चन और भानु भोगवरपु द्वारा निर्देशित अपनी अनाम 75वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वे इस साल इन दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी कर लेंगे। इसके बाद अगले साल फिल्म प्रजाला मनीषी की शूटिंग शुरू होगी।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
