कनाडा के आतंकवादी लांडा के पांच सहयोगियों को पंजाब पुलिस ने पकड़ा
चंडीगढ़, रविवार, 14 जुलाई 2024। कनाडा के आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस प्रमुख ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि उनके पास से तीन पिस्तौलें बरामद की गईं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर उर्फ लांडा के पांच और सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।’ डीजीपी ने कहा कि लांडा गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों की संख्या बढ़कर अब 13 हो गई है। यादव ने बताया, ‘‘यह गिरोह पंजाब के कई जिलों में हत्या, जबरन वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल है।’’ इसके पहले 10 जून को पुलिस ने बताया था कि उसने लांडा के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया। आतंकवादी के पांच और सहयोगियों को 30 जून को गिरफ्तार किया गया था।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
