क्रिकेट और कुश्ती के बाद अब इस खेल पर फिल्म बनाना चाहते हैं आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान टेनिस पर फिल्म बनाना चाहते हैं। आमिर खान की फिल्म लगान क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। वहीं, उनकी फिल्म दंगल में कुश्ती से जुड़ी कहानी दिखाई गई। अब वह फिल्म सितारे जमीन पर काम कर रहे हैं, यह भी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें वह शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों के कोच की भूमिका निभा रहे हैं। आमिर ने टेनिस की पृष्ठभूमि से जुड़ी फिल्म बनाने की इच्छा जताई है।
आमिर खान ने कहा, यदि कोई अच्छी कहानी आती है, तो मैं टेनिस पर भी फिल्म बनाना पसंद करूंगा। हालांकि, मेरे लिए किसी फिल्म को उसकी कहानी और किरदार दिलचस्प बनाते हैं। जब मैं लगान कर रहा था, तब मेरी पहली प्राथमिकता क्रिकेट नहीं था, दंगल के दौरान मेरी प्राथमिकता कुश्ती नहीं थी। मैंने उन कहानियों को एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में देखा। हां, खेल उन कहानियों का महत्वपूर्ण हिस्सा था, जो उन्हें बेहतर बनाता है। मैं खेलों का बहुत बड़ा समर्थक हूं। खेल हमें कड़ी मेहनत करना, जुनून, टीम भावना और हार को स्वीकार करना सिखाता है।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
