असम में 30 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी, गुरुवार, 11 जुलाई 2024। असम के करीमगंज जिले में करीब 30 करोड़ रुपये मूल्य की ‘याबा’ गोलियां जब्त की गई हैं और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। करीमगंज के पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास के अनुसार, पुलिस को मादक पदार्थ की खेप को लेकर एक सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने बुधवार रात को पड़ोसी राज्य मिजोरम से आ रहे एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली।
दास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राताबाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के गंधराजबाड़ी इलाके में मादक पदार्थ विरोधी अभियान चलाया गया। वाहन की गहन तलाशी के बाद, पेट्रोल टंकी के अंदर बनाए गए एक खास चैंबर से ‘याबा’ की एक लाख गोलियां बरामद की गयीं।’’ उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की कीमत 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिजोरम के चंफाई से खेप ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ‘याबा’ मेथामफेटामाइन (एक तरह का मादक द्रव्य) और कैफीन के मिश्रण से बनायी जाती है।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
