मुर्मु ने किया डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण
नई दिल्ली, बुधवार, 10 जुलाई 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफियों का अनावरण किया। इस अवसर पर श्रीमती मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि फुटबॉल विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। जब पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हजारों प्रशंसकों के सामने खेलते हैं, तो खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे जीतें या हारें खेल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए और उन्हें दूसरी टीमों का सम्मान करना चाहिए। कभी-कभी खेल में आवेग और जुनून होता है, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी भावनाओं पर काबू पाने और खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए।श्रीमती मुर्मु ने भरोसा जताया किया कि सभी खिलाड़ी दृढ़ संकल्प और खेल भावना के साथ खेलेंगे। राष्ट्रपति ने सभी फुटबॉल प्रेमियों से भारत में फुटबॉल के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।
Similar Post
-
भ्रष्ट आचरण के दलदल से दूर रहें कार्मिक, जन सेवा को बनाएं ध्येय- CM शर्मा
- मुख्यमंत्री ने किया कर्मचारी कल्याण स्मारिका का विमोचन
-
ओएसएम मूल्यांकन प्रणाली में गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिय ...
-
डी.के. शिवकुमार चुने गए कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के नेता
- 3 जून को ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ
बेंगलू ...
