जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर हमले के खिलाफ कड़ी जवाबी कार्रवाई की जानी चाहिए: राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, मंगलवार, 09 जुलाई 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले को मंगलवार को ‘कायराना हरकत’ करार दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले की निंदा और कड़ी जवाबी कार्रवाई की जरूरत है। सोमवार को कठुआ के बदनोटा इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। इस महीने जम्मू संभाग में यह पांचवां आतंकवादी हमला है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं उन बहादुरों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में अपना बलिदान दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के जवानों के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा किया गया हमला एक कायरतापूर्ण कृत्य है जिसकी निंदा की जानी चाहिए और इसके लिए कठोर जवाबी कार्रवाई की जानी चाहिए।’’
Similar Post
-
पंजाब के मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू की, विजेता को मिलेंगे एक करोड़
चंडीगढ़, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ...
-
प्रियंका गांधी ने बुजुर्ग हिंदू महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए मुस्लिम परिवार की सराहना की
वायनाड, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी व ...
-
कर्नाटक मेकेदातु जलाशय परियोजना पर आगे बढ़ना जारी रखेगा: शिवकुमार
बेंगलुरु, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
