कब है गुरु पूर्णिमा और क्यों है ये खास? यहाँ जानिए
जीवन में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके मार्गदर्शन की मदद से शिष्य को सफलता हासिल करने में सरलता होती है। जीवन को सही मार्ग दिखाने में गुरु का बड़ा योगदान होता है, इसलिए हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए। सभी गुरुओं को सम्मानित करने के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन गुरु के साथ-साथ अपने बड़ो की भी पूजा करनी चाहिए, इससे जीवन में उनका आशीर्वाद बना रहता है।
वहीं प्रत्येक वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन अपने गुरुजनों की पूजा पाठ करने का विधान है। ऐसा करने से समस्त समस्याओं का निवारण होता है। इस दिन आषाढ़ मास की समाप्ति एवं सावन मास प्रारंभ होता है। ऐसे में महादेव की पूजा करना भी बेहद लाभदायक होता है। गुरु पूर्णिमा को भारत में बहुत ही श्रद्धा-भाव से मनाया जाता है। इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। मान्यता है कि महर्षि वेद व्यास को दुनिया का पहला गुरु माना जाता है। इस दिन सभी को उनका नाम लेते हुए गुरु मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए आपको बताते हैं कि इस वर्ष गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाएगी।
गुरु पूर्णिमा 2024
इस वर्ष 21 जुलाई 2024 के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस तिथि का आरम्भ 20 जुलाई शाम 5 बजकर 59 मिनट से होगा। 21 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर इसका समापन होगा।
Similar Post
-
लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना
जम्मू, शनिवार, 04 जुलाई 2026। अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामि ...
-
गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- ब्रह्मकुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
...
-
पांच दिनों के भीतर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
देहरादून/रूद्रप्रयाग, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के रू ...
