इंटेलिजेंस ऑफिसर बनेंगे रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सिल्वर स्क्रीन पर इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ फेम निर्देशक आदित्य धर एक फिल्म बना रहे है, जिसका नाम नाम ‘धुरंधर’ है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए आदित्य धर ने रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल से बात की है। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे और इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। आदित्य धर की फिल्म का ‘धुरंधर’ टाइटल अभी फाइनल नहीं और इसे बदला भी जा सकता है। आदित्य धर इस फिल्म को अपने भाई लोकेश धर के साथ मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है और साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
