आंध्र प्रदेश: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
एलुरू, सोमवार, 08 जुलाई 2024। आंध्र प्रदेश के द्वारकातिरुमाला मंडल के लक्ष्मी नगर में सोमवार को एक कार दुर्घटना में दो महिलाओं और एक बालक सहित एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा आज तब हुआ, जब परिवार की एक महिला सदस्य अपने परिवार के साथ सॉफ्टवेयर कंपनी में इंटरव्यू देने के बाद हैदराबाद से साराजावोलू गांव वापस जा रही थीं। उसी दौरान, उनकी कार अनियन्त्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गयी, जिसमें मां, पुत्री और पुत्र की मौत हो गयी तथा कार चला रहे दुर्गा वामशी घायल हो गये। उनको एएसआरआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में राचाबट्टूनी भाग्यश्री (26), उनकी मां बोम्मा कमलादेवी (53) और उनका पुत्र नागा नितिन कुमार (तीन) हैदराबाद से राजावोलू गांव जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मैरी प्रशांति ने घटनास्थल का दौरा किया। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
