एक साथ नजर आएँगे बॉबी देओल और आलिया भट्ट
आलिया भट्ट, बॉबी देओल एवं शरवरी वाघ की इस फिल्म का नाम ‘एल्फा’ होगा। निर्माताओं ने एक छोटा सा टीजर जारी करते हुए फिल्म के नाम का ऐलान किया है। हालांकि, इस टीजर में किसी भी सितारे की झलक नहीं दिखाई गई है। वीडियो की शुरुआत आलिया भट्ट की आवाज से होती है, जिसमें वह कहती हैं, “ग्रीक एल्फाबेट का सबसे पहला अक्षर और हमारे प्रोग्राम का मॉडल। सबसे पहले, सबसे तेज, सबसे वीर। ध्यान से देखो तो हर शहर में एक जंगल है और जंगल में हमेशा राज करेगा एल्फा।”
टीजर के सामने आने के बाद यह भी स्पष्ट हो गया है कि इस फिल्म का निर्देशन शिव रावल करेंगे। यह एक एक्शन फिल्म होगी, जिसके लिए आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने अपनी-अपनी तैयारियां आरम्भ कर दी हैं। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक बॉबी देओल के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, किन्तु माना जा रहा है कि वह फिल्म में विलेन का दमदार किरदार निभाते दिखाई देंगे। आलिया भट्ट से पहले दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं। इन दोनों अभिनेत्रियों की पिछली फिल्में ‘पठान’ और ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
